दिल-ए-दर्पण है संभालिए, शीशे सा अंजाम न देना
जुब जाए तुकडे जो हांथो में, फिर हमे इल्जाम न देना
बे-जिगर सीना जैसे शराब बिन सागर होता है
अचेत शख्श जैसे रूह बिन जिस्म होता है
सजा देने में है रुसवाई यूँ नादानी का इल्जाम न लेना
जुब जाए तुकडे जो हांथो में, फिर हमे इल्जाम न देना
मैं तुझे ऐसा प्यारा जैसे शमा को हवा होती है
तू मुझे ऐसी प्यारी जैसे प्यासे को जल होता है
भरम इस इख्तियार का कभी होने आम न देना
जुब जाए तुकडे जो हांथो में, फिर हमे इल्जाम न देना
एक ही से जो माहोल बने हजारों से ओ संभल न पाओगे
हर टुकडा है अब मेरे जैसा मुझे हजारों में बटा शामिल पाओगे
दिल न तोड़ो शीशे जैसा मुश्किल हादसा है भुला देना
जुब जाए तुकडे जो हांथो में, फिर हमे इल्जाम न देना
सैनपाल 'साथी'
Sunday, October 25, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment